अपर SP शिवराज ने छात्रों से किया संवाद
करियर, सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम पर दी जानकारी
*बांदा।युवाओं को जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से _अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज_ ने बुधवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य और करियर को लेकर विस्तार से चर्चा की।ASP शिवराज ने छात्रों को बताया कि _कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही दिशा से ही सफलता मिलती है।_ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, पुलिस भर्ती और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी के टिप्स भी दिए।इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को _सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और मिशन शक्ति_ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया। उन्होंने हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, ऑनलाइन ठगी से बचने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। छात्रों ने पुलिस अधिकारी से खुले मन से सवाल भी किए।
Atarra, Banda | Aug 21, 2026