🏸 पुलिस परिवार के बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, 70 बच्चों ने लिया बैडमिंटन व 100 मीटर दौड़ में हिस्सा
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में पुलिस लाइन मीरजापुर में वामा सारथी के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों के लिए बैडमिंटन एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्गों के करीब 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मन मोहन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खेलों में निरंतर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
बैडमिंटन में 12 वर्ष तक वर्ग में प्रांजल यादव प्रथम, आदर्श प्रजापति द्वितीय और अंश राज तृतीय रहे। 12 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में शिवांश मिश्रा प्रथम, अभि यादव द्वितीय और कृष्णा यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में उमरा खान प्रथम, नैन्शी द्वितीय और रोशनी मिश्रा तृतीय रहीं।
100 मीटर दौड़ में 12 वर्ष से कम बालक वर्ग में उज्ज्वल प्रथम, अश्वनी द्वितीय और रूद्रांश सिंह तृतीय रहे। 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में ईशान प्रथम, अमन शर्मा द्वितीय और शिवांशु तृतीय रहे। 11-13 वर्ष बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा यादव प्रथम, उजमा खां द्वितीय और अलीना तृतीय रहीं। वहीं 6-9 वर्ष बालिका वर्ग में श्रेयांशी प्रथम, देवांशी द्वितीय और श्रेष्ठ तृतीय रहीं।
#मीरजापुर #मीरजापुर_पुलिस #खेलो_इंडिया #वामा_सारथी #पुलिस_परिवार #बैडमिंटन #100मीटर_दौड़ #खेल_प्रतियोगिता #खेल_प्रतिभा #Sports #MirzapurPolice #KheloIndia #VamaSarathi
Mirzapur, Mirzapur | Aug 23, 2026