रसोइया बहनों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड भी वितरित; विधायक रत्नाकर मिश्रा बोले—स्वस्थ बचपन ही सशक्त भविष्य की नींव
मिर्जापुर। विकास भवन में रविवार को प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत रसोइया बहनों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा शामिल हुए। कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आयोजित किया गया।
इस दौरान रसोइया बहनों के योगदान की सराहना करते हुए विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में रसोइया बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण, सेवाभाव और जिम्मेदारी को सम्मानित करना गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है। कैशलेस चिकित्सा कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
विधायक ने कहा कि स्वस्थ बच्चों से ही सशक्त समाज और समृद्ध भविष्य की नींव तैयार होती है। बच्चों का स्वास्थ्य और पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Mirzapur #मिर्जापुर #RatnakarMishra #रत्नाकरमिश्रा #PMPoshanYojana #प्रधानमंत्रीपोषणयोजना #रसोइयाबहनें #CashlessMedicalCard #कैशलेसचिकित्साकार्ड #YogiAdityanath #योगीआदित्यनाथ #PawanKumarGangwar #मिर्जापुरन्यूज #TodayMirzapur #TodayMirzapurNews