2 ओवरलोड ट्रैक्टर 1 किमी में 1 घंटे तक चले, नहीं रोका : जालोर के कॉलेज तिराहे से मीरा दातार तिराहे के बीच चारे से भरे ओवरलोड 2 ट्रैक्टर इस रोड पर पहुंचे। दोपहर 1.45 बजे ये दोनों ट्रैक्टर आहोर रोड से कॉलेज तिराहे पर पहुंचे। इनमें इतना ज्यादा चारा था कि ट्रैक्टर की चौड़ाई से भी 4 फीट बाहर तक लदा हुआ था। इससे पीछे और सामने से आने वाले भारी वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। यहां से 1 किमी आगे मीरा दातार तिराहे तक पहुंचने में करीब 1 घंटा लग गया। 1 जगह ट्रैफिक पुलिस का पांइट भी है लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था।
Jalor, Jalor | Aug 18, 2026