Public App Logo
सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक का निलंबन वापस लेने की मांग : जालोर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ ने केरल में सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन को तत्काल वापस लेने की मांग की। जिला अध्यक्ष हीरसिंह राठौड़ ने कहा कि सावरकर स्वतंत्रता आंदोलन के ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं और उनके बारे में प्रश्न पूछना अपराध नहीं है। महासंघ ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के साथ शिक्षकों की अकादमिक स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान जालोर, सांचौर, आहोर, भीनमाल, बागोड़ा, रानीवाड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिक्षक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। - Jalor News