श्री मणिमहेश यात्रा–2026 के तृतीय चरण का ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
भरमौर, 16 अगस्त:
श्री मणिमहेश यात्रा–2026 के तृतीय चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज 16 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से शुरू हो गई है। तृतीय चरण में 1 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक यात्रा करने वाले श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे।
भरमौर प्रशासन ने प्रत्येक यात्रा दिवस के लिए अधिकतम 5,000 श्रद्धालुओं के ऑनलाइन पंजीकरण एवं यात्रा की अनुमति निर्धारित की है। पंजीकरण स्लॉट ‘First Come, First Served’ के आधार पर उपलब्ध होंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वैध ऑनलाइन पंजीकरण के बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न चेक पोस्ट पर सत्यापन के लिए श्रद्धालुओं को अपने ऑनलाइन पंजीकरण अथवा बुकिंग की प्रिंटेड प्रति साथ रखना अनिवार्य होगा।
श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण एवं यात्रा से संबंधित आधिकारिक जानकारी www.manimaheshyatra.hp.gov.in पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। यात्रा संबंधी सहायता के लिए WhatsApp नंबर +91 94594 80602 तथा दूरभाष नंबर 01895-225027 पर संपर्क किया जा सकता है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर श्री विकास शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाएं और यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर विश्वास करने तथा श्री मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में भरमौर प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।