बड़ौत: बागपत को नशा मुक्त बनाने के लिए K.T. Wing ने बागपत क्रिएटर्स लीग की शुरुआत की, 700 विजेताओं को मिलेगा ₹10,10,000 का पुरस्कार
Baraut, Bagpat | Aug 15, 2026 बागपत में युवाओं को नशे से दूर करने एवं बागपत को नशा मुक्त बनाने के लिए सामाजिक संस्था K.T. Wing ने बागपत क्रिएटर्स लीग की शुरुआत करने की घोषणा की है। K.T. Wing के संस्थापक कपिल भैया ऊर्फ कपिल त्यागी ने शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बताया कि इसकी शुरुआत 20 अगस्त से की जाएगी। जिसमें 700 विजेताओं को ₹1010000 का पुरस्कार दिया जाएगा।