भीलवाड़ा: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, पुलिस लाइन मैदान में रिहर्सल, जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
भीलवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय समारोह स्थल पुलिस लाइन मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने रिहर्सल के दौरान व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित के निर्देश दिए।