बागपत: महिला की हत्या कर शव को काठा-नंगला बहलोलपुर स्थित हाइवे किनारे खेत में जलाया, अधजला शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Baghpat, Bagpat | Aug 13, 2026 ग्राम नंगला बहलोलपुर निवासी आदित्य यादव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत से लौट रहे थे। ग्राम काठा और नंगला बहलोलपुर के बीच हाईवे के किनारे खेत करीब 25 वर्षीय महिला का अधजला शव दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सुकन्या शर्मा और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।