Public App Logo
जिले भर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलक्ट्रेट, न्यायालय सहित सभी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #nonflowers #viralpost #flaghosting #IndependenceDay #udaipur उदयपुर, 15 अगस्त। 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिले भर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी राजकीय, निजी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने ध्वजारोहण कर सलामी ली। इस दौरान कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिला कलक्टरगौरव अग्रवाल ने राजकीय आवास तथा कलक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। आरएनटी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ राहुल जैन ने ध्वजारोहण किया। वहीं सूचना केंद्र में उपनिदेशक जनसंपर्क गौरीकान्त शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी विपुल शर्मा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विनय सोमपुरा, जयेश पण्ड्या सहित कार्यालयकर्मी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। - Girwa News