समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1156,
दिनांक:-19 अगस्त 2026,
==================
जागरूकता रथ को हरि झंडी दिखाकर जिलाधिकारी द्वारा किया गया रवाना:-
श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर
सरकार द्वारा सभी अनुसूचित जाति टोलों में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त अभियान का आयोजन 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक निर्धारित है।
इसी कड़ी में बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा समाहरणालय परिसर से श्री गुरु संत रविदास जी के जयंती के शुभ अवसर पर चार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू होते हुए
श्री अंजनि कुमार, उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि यह रथ जिले के सभी पंचायतों के अनुसूचित जाति टोलों में जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी।
27 अगस्त 2026 (गुरुवार) से 15 फरवरी 2027 तक सभी अनुसूचित जाति टोला में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उक्त शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना,औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला कराना, आंगनवाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम/कौशल विकास कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, श्रम कार्ड/बिहार भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कल्याण बोर्ड में निबंधन (श्रमिक कार्ड), आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैम्प, प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन, वास भूमि/ बंदोबस्त, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन/विधवा पेंशन/लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन/मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना/राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना/मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना/कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना/मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना/राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना/बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना इस प्रकार कुल 22 प्रकार के सरकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जाएगा। महादलीत( अनुसूचित जाति ) टोला में विकास शिविर लगेंगे और कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इसको लेकर सभी पंचायतों में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। ताकि आम नागरिकों को श्री गुरु संत रविदास जी के कृतित्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हो सकें।