बदल रही है पटना से बेतिया की कनेक्टिविटी!
ये तस्वीरें सोनपुर में पटना–बेतिया रोड कॉरिडोर (NH-139W) के तहत बन रहे शानदार Trumpet Interchange की हैं। इसका निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पटना AIIMS से शुरू होकर सोनपुर, वैशाली क्षेत्र, बाकरपुर, माणिकपुर, साहेबगंज और अरेराज होते हुए बेतिया तक बेहतर एवं तेज सड़क कनेक्टिविटी तैयार की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर में दीघा–सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 6-लेन का नया ब्रिज भी बन रहा है, जबकि आगे के हिस्सों में 4-लेन हाईवे विकसित किया जा रहा है।
सोनपुर में बन रहा यह Trumpet Interchange अलग-अलग दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक को बिना अनावश्यक रुकावट के कॉरिडोर से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
क्या आपने भी इस रास्ते से गुजरते हुए इस विशाल इंटरचेंज का निर्माण देखा है? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर बताइए।
Bihar, India | Sep 22, 2026