कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने देश एवं प्रदेशवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।