रीवा में न्याय की गुहार: कैंसर पीड़ित पति को घर से निकाला, एसपी कार्यालय से निराशा के बाद कलेक्टर के पास पहुंची महिला
रीवा: जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला को उसके ही परिवार ने प्रताड़ित कर घर से बेघर कर दिया है। महिला के पति गंभीर बीमारी कैंसर से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, फिर भी परिवार उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर महिला अपने बीमार पति और घर का सामान लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई और कलेक्टर से गुहार लगाते हुए रहने और न्याय दिलाने की मांग की है।