अशोक नगर: हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय अशोकनगर में गूंजा देशभक्ति का जोश
अशोकनगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। गुरुवार को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट से शुरू हुई यात्रा गांधी पार्क तक पहुंची, जिसमें कलेक्टर साकेत मालवीय समेत जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा थामे सभी ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ कदम से कदम मिलाया।