बस्सी कस्बे में बारावफात जुलूस के दौरान गणेश जी की चित्र के अपमान की बात को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में वर्तमान में कस्बे में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सामान्य है। कानून एवं व्यवस्था संबंधी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। पुलिस द्वारा क्षेत्र की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
आमजन से अपील है कि शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी भी सूचना को सोशल मीडिया पर प्रसारित या साझा न करें।