Public App Logo
दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के साथ बेहतरीन सेवा के लिए 210 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक (UN मेडल) से सम्मानित किया गया है। इनमें छह महिलाएं और सात स्टाफ अधिकारी शामिल हैं। दक्षिण सूडान स्थित यूएन मिशन ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए भारतीय शांति सैनिकों के योगदान की खुले दिन से तारीफ की है। मिशन ने संकट, मेडिकल इमरजेंसी और जान बचाने वाले मिशनों के दौरान भारतीय सैनिकों के साहस और प्रतिबद्धता को सराहा है। UNMISS ने अपने बयान में कहा है कि भारत के ब्लू हेलमेट्स (शांति सैनिकों) के लिए यह गर्व का क्षण है। जुबा, दक्षिण सूडान में 210 भारतीय शांति सैनिकों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए सम्मानित किया गया। मिशनों के दौरान उनका साहस और करुणा लोगों की जान बचाने और शांति को बढ़ावा देने का काम जारी रखे हुए है। यह सम्मान UN मिशन के साथ काम करने वाले भारतीय कर्मियों को मुश्किल हालात में शांति बनाए रखने और समुदायो� - Korba News