भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी सोनल ने उस क्षण के बारे में बात की है, जब उनको पति के प्लेन पर अटैक की जानकारी मिली। सोनल का कहना है कि पति पर हमले के बारे में पता चलने पर वह बुरी तरह टूट गई थीं। शुरुआत में उन्हें समझ ही नहीं आया कि दरअसल ये सब क्या हुआ है और उनको खुद को कैसे संभालना है। बाद में उन्होंने पति की फ्लाइट सुरक्षित उतर जाने पर राहत की सांस ली। सोनल ने इस हादसे के बारे में पति से कोई बात नहीं की है और उनकी घर वापसी का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने पूरे देश से पति को मिले प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
बुधवार, 30 सितंबर को दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 को कथित तौर पर क्रैश करने की कोशिश की गई थी। ये कोशिश स्मित मच्छार के को-पायलट ने की, जिसे ओमानी बताया गया है। उसने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू मारा लेकिन मच्छार दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद क्रू और कुछ यात्रियों ने कथित हमलावर को काबू कर �
Korba, Korba | Oct 4, 2026