सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान
पौड़ी।
जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पसुंडाखाल, खाड्यूसैंण मार्केट से लेकर घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिला पंचायत सदस्य डोभश्रीकोट अनुज कुमार ने अभियान में सहभागिता करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
Pauri, Garhwal | Oct 1, 2026