जनपद चित्रकूट में आई भीषण बाढ से सम्बन्धित स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना
वर्ष 2026 के मानसून में अत्यधिक वर्षा के कारण जनपद चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोडते हुए भीषण बाढ के दृष्टिगत बाढ प्रभावित क्षेत्रो में ब्लॉक पहाडी में 06, ब्लॉक रामनगर मे 03 तथा ब्लॉक मऊ में 15 कुल 24 बाढ चौकियो की स्थापना मय स्टाफ आवश्यक औषधियो सहित कियाशील रखा जा रहा है।
प्रत्येक बाढ चौकी में 01 चिकित्सक, 01 फार्मासिस्ट, 01 वार्डव्याय एंव 01 आशा कार्यकर्ती की डयूटी लगायी गयी है, प्रत्येक चौकी में जीवन रक्षण औषधियो सहित ओ०आर०एस० पैकेट, क्लोरीन की गोलियों तथा ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है।
जनपद स्तरीय ड्रगवेयर हाउस में रेबीस वैक्सीन के 4764, एन्टी स्नैक वीनम के 4119 वायल तथा ओ०आर०एस० के 219480 पैकेट तथा ब्लीचिंग पाउडर के 1250 किग्रा0 की उपलब्धता है, साथ ही जनपद की समस्त 108, 102 एम्बुलेंस को एलर्ट मोड पर रखा गया है। सयुक्त जिला चिकित्सालय चित्रकूट तथा जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में आपात कालीन स्थितियो से निपटने हेतु अलग से बेड रिजर्व किये गये है। जनपद की आर०आर०टी० (रैपिट रिस्पॉस टीमे) 24 घंटे एलर्ट मोड पर है। जनपद स्थित रैनबसेरा सीतापुर में ठहराये गये बाढ पीडितो हेतु अलग से मेडिकल टीम समस्त औषधियो सहित जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए लगायी गयी है तथा जनपद की समस्त एएनएम एंव आशाओ को अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक औषधियो सहित उपस्थित रहने हेतु निर्देश दिये गये है।
जनपद के प्रमुख बाढ स्थलो यथा रामधाट, कर्वी मंदाकिनी पुल, बरदहा नदी मानिकपुर, यमुनाघाट राजापुर एंव मऊ स्थिति क्षेत्र आदि के स्थलो पर मेडिकल टीम भेज कर दवा वितरण एंव एन्टीलार्वा आदि का छिडकाव कराया जा रहा है तथा अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनाँक 29.08. 2026 को ही पत्र जारी कर सभी चिकित्सा इकाईयो को 24 घंटे अपनी इकाईयो को खोले रखने एंव किसी भी प्रकार का अवकाश नही दिये जाने हेतु आदेश जारी किये गये है।