अंतिम सोमवारी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं धार्मिक स्थल की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए रविवार को नगर पंचायत चेनारी के सफाई कर्मचारियों द्वारा गुप्ता धाम मंदिर, गुफा एवं बाह्य परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर, गुफा के आसपास, आवागमन मार्ग एवं बाहरी क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरे एवं अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत चेनारी द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।
जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा ने सफाई कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं आम लोगों से गुप्ताधाम परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।
#IPRD
#Guptadham
#PublicService
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Aug 23, 2026