सेवा संकल्प अभियान के तहत मनासा पोषण पुनर्वास केंद्र में पोषण प्रशिक्षण आयोजित
महिलाओं को पोषण, स्वच्छता एवं स्तनपान के महत्व की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनासा स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में पोषण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण कामदार ने महिलाओं को बच्चों के समुचित पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को स्वच्छता, स्तनपान तथा बच्चों को निर्धारित समय पर ऊपरी आहार शुरू करने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों के समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने की जानकारी दी गई।
पोषण प्रशिक्षक श्रीमती ममता योगी द्वारा बच्चों का वजन एवं लंबाई मापी गई तथा माताओं को बच्चों के शारीरिक विकास एवं पोषण स्तर के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री से बच्चों एवं परिवार के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए विभिन्न पोषणयुक्त रेसिपी की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#Neemuch #Manasa #नीमच