Public App Logo
Profile Picture

PRO JS NEEMUCH

@projsneemuch
564Followers
0Following
यात्री बसों की जांच में 4 बसें जब्त, ₹20 हजार शमन शुल्क वसूला

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के  निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस नीमच द्वारा मोटरयान अधिनियम के तहत वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से लगातार जांच एवं चालानी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 1 अक्टूबर 2026 को यात्री बसों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाली यात्री बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 4 यात्री बसों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹20,000 का शमन शुल्क वसूल किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार की जांच एवं चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के ग्राम हाड़ी पिपलिया एवं नया मालहेड़ा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

ग्राम हाड़ी पिपलिया में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी तथा इनके प्रभावी लाभ के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।

इसी क्रम में ग्राम नया मालहेड़ा में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
अस्पृश्यता निवारण के साथ सामाजिक समरसता का संकल्प, जालिनेर में आयोजित हुआ सद्भावना शिविर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अस्पृश्यता निवारण, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में ग्राम जालिनेर, विकासखंड मनासा में अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अस्पृश्यता जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी के साथ समान व्यवहार करने तथा समाज में भाईचारा एवं सामाजिक समरसता कायम रखने का संदेश दिया गया। उपस्थितजनों को समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव को स्थान नहीं देने तथा सभी नागरिकों के सम्मान और समान अधिकार सुनिश्चित करने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

सामाजिक समरसता के संदेश को साकार करते हुए सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न धर्म, जाति एवं पंथ के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। सहभोज के माध्यम से सामाजिक भेदभाव एवं अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को समाप्त कर आपसी प्रेम, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राही श्री नीरज कर्मावत तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अनुविभागीय अधिकारी मनासा, ग्राम पंचायत जालिनेर के सरपंच श्री धनगर सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्री श्यामगिरि गोस्वामी ने किया तथा आभार श्री मुकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मनासा nis:value=मनासा nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
लाड़ली बहना योजना से मोनिका धाकड़ को मिला आर्थिक संबल

प्रतिमाह ₹1,500 की सहायता से परिवार की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद

ग्राम अठाना, विकासखंड जावद, जिला नीमच निवासी श्रीमती मोनिका धाकड़ गृहिणी हैं। लाड़ली बहना योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया और पात्रता के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह ₹1,500 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो रही है।

मोनिका धाकड़ बताती हैं कि प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से उन्हें परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है। इस आर्थिक सहयोग से घरेलू जरूरतों के प्रबंधन में सुविधा हुई है और परिवार को अतिरिक्त आर्थिक संबल मिला है।

मोनिका धाकड़ ने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास उनके परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=ladlibehnayojana nis:value=LadliBehnaYojana nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=javad nis:value=Javad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
5 अक्टूबर को चंगेरा कृषि मंडी में होगा बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता

राज्य शासन के निर्देशानुसार बलराम कृषि महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 5 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी, चंगेरा, नीमच में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता करते हुए किसानों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर मंच एवं बैठक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिवहन एवं रूट चार्ट, विद्युत एवं फायर सेफ्टी, स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस, पेयजल, स्वच्छता एवं शौचालय सहित आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

महोत्सव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कृषि से संबंधित जानकारी देने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। किसानों एवं हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ चयनित लाभार्थियों को हितलाभ वितरण की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में कन्या पूजन, रंगोली एवं दीप प्रज्वलन जैसी गतिविधियां भी होंगी।

मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी,लाइव प्रसारण तथा तकनीकी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम की समग्र व्यवस्थाओं के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री एन.एस. रावत को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बलराम कृषि महोत्सव किसानों, कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के बीच प्रभावी संवाद और सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=balramkrishimahotsav nis:value=BalramKrishiMahotsav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

174 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 131 वृद्धजनों की हुई स्वास्थ्य जांच

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम एवं जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, नीमच द्वारा बुधवार को निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 174 मरीजों, जिनमें 131 वृद्धजन शामिल रहे, ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धजनों एवं अन्य मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र, ईएनटी, मानसिक स्वास्थ्य एवं दंत संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही आवश्यक अन्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

वृद्धजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में फिजियोथेरेपी सेवाएं भी प्रदान की गईं। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव तथा जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेडिकल टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों को योजनाओं एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नीमच शहरी एवं मनासा परियोजना क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की गतिविधियों एवं पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई। हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासन की योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है। उन्होंने अन्य पात्र हितग्राहियों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

आंगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास, पोषण आहार के महत्व तथा आंगनवाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों के संबंध में जागरूक किया गया। नीमच शहरी परियोजना के 33 आंगनवाड़ी केंद्रों सहित मनासा परियोजना के नयागांव, रामपुर, हाड़ी पिपल्या, मनासा वार्ड क्रमांक-2, पचधरे एवं धोरा-पिपल्या सहित विभिन्न केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, हितग्राही, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
सेवा सेतु अभियान के तहत 3 अक्टूबर को विकासखंड और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव और वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार का आयोजन किया जा रहा है। नीमच जिले में 3 अक्टूबर को सभी विकासखंडों में तथा 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित होंगे। शिविरों का समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

शिविरों में पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं पंजीयन कर उन्हें शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का मौके पर ही लाभ दिलाया जाएगा। पहले से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों की जानकारी संकलित करने के साथ शेष पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध कर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप लाभान्वित किया जाएगा।

शिविरों में विभागीय स्टॉल, तीन पृथक पंजीयन स्टॉल तथा आवश्यक बैठक, पेयजल, विद्युत, कंप्यूटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक शिविर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।

शिविरों में राजस्व विभाग नोडल भूमिका निभाते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित आवेदनों तथा वितरित हितलाभों की जानकारी प्रतिदिन शाम 6 बजे तक पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

इन सेवाओं और योजनाओं का मिलेगा लाभ: राजस्व संबंधी सेवाएं, किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, रोजगार पंजीयन, आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, उज्ज्वला योजना, राशन संबंधी सेवाएं, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन एवं बीमा योजनाएं, ई-श्रम पंजीयन, पीएम विश्वकर्मा, लाड़ली लक्ष्मी, मातृ वंदना, पेंशन, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को सहायता दी जाएगी।

अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं से जोड़ना तथा उनका लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 3 अक्टूबर को जीरन में शिविर

नगर परिषद जीरन सहित 10 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आमजन की समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और प्रशासन तथा नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को नगर परिषद जीरन में शिविर आयोजित होगा।

शिविर में नगर परिषद जीरन सहित ग्राम पंचायत अमावली जागीर, बमोरा, चीताखेड़ा, धामनिया, घसुण्डी जागीर, हरनावदा, कराड़िया महाराज, महुडिया, राबड़िया एवं सोनियाना के नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

शिविर में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव सहित जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी नागरिकों से सीधे संवाद कर समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे 3 अक्टूबर को नगर परिषद जीरन में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत करें और अभियान का लाभ उठाएं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से रज्जो तिवारी को मिला आर्थिक संबल

ग्राम ढ़ाबी, जिला नीमच निवासी श्रीमती रज्जो तिवारी के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व के दौरान आर्थिक सहारा प्रदान करने वाली उपयोगी योजना साबित हुई है। योजना के अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्हें गर्भावस्था एवं मातृत्व के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली।

श्रीमती रज्जो तिवारी बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और पोषण का विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए काफी उपयोगी रही। इससे उन्हें आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला और मातृत्व के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति भी जागरूकता बढ़ी।

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने की पहल

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केंद्र सरकार की मातृत्व लाभ योजना है, जिसका उद्देश्य गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा मातृत्व के दौरान उनके स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने में सहयोग करना है। 

श्रीमती तिवारी ने योजना का लाभ दिलाने में सहयोग करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिली सहायता ने मातृत्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।

श्रीमती तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधानमंत्रीमातृवंदनायोजना nis:value=प्रधानमंत्रीमातृवंदनायोजना nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से माह की शुरुआत

कलेक्टर कार्यालय परिसर में माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक गायन में सहभागिता की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे सहित राजस्व, भू-अभिलेख, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, आबकारी, जनसंपर्क एवं नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों एवं सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

साइन लैंग्वेज वीक के अवसर पर ‘अनुगूंज से उद्घोष’ कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन में साइन लैंग्वेज वीक के अवसर पर ‘अनुगूंज से उद्घोष’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों के लिए विशेष जागरूकता एवं क्षमता-वर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा एडीआर सेंटर भवन, नीमच में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण एवं वाक् बाधित व्यक्तियों को विधिक अधिकारों, न्याय तक पहुंच, निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा, रोजगार एवं करियर के अवसर, डिजिटल सुरक्षा तथा हिंसा एवं शोषण से बचाव के संबंध में सरल एवं सुलभ माध्यम से जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

इस दौरान मानसिक सशक्तिकरण, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। श्रवण एवं वाक् बाधित बच्चों की प्रतिभा एवं रुचियों की पहचान, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों, खेल तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर अवसरों के संबंध में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में हिंसा, दुर्व्यवहार, शोषण एवं लैंगिक अपराधों से सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए संभावित जोखिमों की पहचान, सुरक्षित व्यवहार तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के उपाय बताए गए। जानकारी को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए साइन लैंग्वेज तथा दृश्य माध्यमों के उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही डिजिटल एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं अन्य डिजिटल जोखिमों से बचाव के उपाय बताए गए। प्रतिभागियों को उपलब्ध शिकायत एवं सहायता तंत्र की जानकारी देने के साथ ही मूक-बधिर व्यक्तियों के लिए निर्मित ‘सकून साथी’ एप्लीकेशन का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और दिव्यांगजनों को समान रूप से विधिक संरक्षण एवं सहायता प्राप्त होनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाओं को अधिक सुलभ, सरल एवं समावेशी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि दिव्यांगता के कारण किसी भी व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने में बाधा का सामना न करना पड़े।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर नीमच जिले में रहेगा शुष्क दिवस

जिले की सभी मदिरा दुकानें एवं बार रहेंगे बंद, मदिरा विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण), वाणिज्यिक कर विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना के अनुपालन में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को नीमच जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है।

आदेश के अनुसार 2 अक्टूबर को जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकानें, एफ.एल.-6 थोक सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-7 फुटकर सैनिक कैंटीन, एफ.एल.-2 रेस्टोरेंट बार एवं एफ.एल.-3 होटल बार बंद रहेंगे। इस अवधि में सभी प्रकार की मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने संबंधित अधिकारियों को शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
जैविक खेती से कम लागत में बढ़ी आमदनी, विनोद पाटीदार ने तैयार किया आयवृद्धि का मॉडल

परंपरागत कृषि विकास योजना से मिला प्रोत्साहन, जैविक खाद एवं प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से घटाई खेती की लागत

नीमच। मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी किसान श्री विनोद पाटीदार पिछले दो वर्षों से जैविक खेती को अपनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार कर रहे हैं। उन्होंने खेत पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों और पशुपालन को कृषि से जोड़ते हुए खेती की लागत कम करने तथा आय बढ़ाने का प्रभावी मॉडल विकसित किया है।

श्री विनोद पाटीदार के पास पांच गिर गाय, दो मुर्रा नस्ल की भैंस एवं पांच एच.एफ. गाय हैं। पशुओं से प्राप्त गोबर एवं गोमूत्र का उपयोग वे जैविक खाद एवं विभिन्न जैविक कृषि आदान तैयार करने में करते हैं। इनका उपयोग खेत में करने से रासायनिक आदानों पर निर्भरता कम हुई है और खेती की लागत में कमी आई है।

योजनाओं से मिला प्रोत्साहन और मार्गदर्शन

श्री पाटीदार बताते हैं कि उन्हें परंपरागत कृषि विकास योजना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं योजनाओं के माध्यम से उन्हें जैविक खेती को अपनाने और आगे बढ़ाने में प्रोत्साहन मिला। वे स्वयं वर्मी कम्पोस्ट एवं जैविक कृषि आदानों का निर्माण कर उनका व्यवसाय भी कर रहे हैं।

जैविक गतिविधियों से 3 लाख रुपये की आय, अब 10 लाख का लक्ष्य

श्री पाटीदार के अनुसार, पिछले वर्ष जैविक कृषि गतिविधियों से उन्हें लगभग 3 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। जैविक खेती एवं संबंधित गतिविधियों का विस्तार करते हुए उन्होंने चालू वर्ष में 10 लाख रुपये की आय का लक्ष्य निर्धारित किया है।

कृषि को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से उन्होंने खेत पर मधुमक्खी पालन के पांच बॉक्स भी स्थापित किए हैं। मधुमक्खियों से परागण बढ़ने से फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से खेती बनी टिकाऊ

श्री विनोद पाटीदार का कहना है कि जैविक खेती कम लागत में बेहतर एवं टिकाऊ कृषि का प्रभावी माध्यम है। पशुपालन से प्राप्त संसाधनों का खेत में उपयोग करने से कृषि लागत कम करने के साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली शासन की योजनाओं एवं कृषि विभाग से मिले मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manasa nis:value=manasa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर खुलवाया गया खेत का रास्ता

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में तहसील जावद के ग्राम लासूर में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर खेत पर जाने का रास्ता खुलवाया गया।

ग्राम लासूर के ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 510/1, रकबा 0.909 हेक्टेयर में से 0.209 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने तथा खेत पर जाने का रास्ता खुलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदन पर प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर न्यायालय नायब तहसीलदार, तहसील जावद द्वारा प्रकरण दर्ज कर अतिक्रमण हटाने एवं बेदखली के आदेश पारित किए गए।

आदेश के पालन में 30 सितंबर को राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में ग्राम लासूर स्थित उक्त शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही खेत पर जाने का रास्ता भी खुलवाया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मोरवन विनोद राठौर, पटवारी राहुल पंचारिया सहित राजस्व अमले, कोटवार एवं थाना जावद के पुलिस बल की मौजूदगी रही।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=javad nis:value=Javad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजस्वविभाग nis:value=राजस्वविभाग nis:enabled=true nis:link/>
सीआरपीएफ नीमच में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित, सरल एवं सुबोध हिंदी के प्रयोग पर जोर

ग्रुप केंद्र <nis:link nis:type=tag nis:id=सीआरपीएफ nis:value=सीआरपीएफ nis:enabled=true nis:link/> नीमच के महाराणा प्रताप भवन में हिंदी दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीटीसी नीमच के उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा रहे।

कार्यक्रम में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न साहित्यिक एवं व्यावहारिक प्रतियोगिताओं में सीटीसी, आरटीसी, ग्रुप केंद्र, रेंज, संयुक्त अस्पताल, 1 बटालियन एवं 4 सिग्नल बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर अनुपम शर्मा ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी राजभाषा के साथ देश की सांस्कृतिक पहचान और जनसंपर्क का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सरकारी कामकाज में कठिन शब्दों के स्थान पर सरल, सुबोध एवं व्यावहारिक हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा नियमों के पालन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र के निरीक्षक (राजभाषा) श्री के. सुंदरेसन ने स्वागत उद्बोधन एवं पखवाड़े की गतिविधियों की जानकारी दी। श्री खेमराज अरसे, सहायक कमांडेंट (मंत्रा) ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनासा में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित

आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम में दिखी पोषण और महिला सशक्तिकरण की झलक

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत परियोजना मनासा द्वारा कन्या शाला हॉल, लक्ष्मीबाई मार्ग, मनासा में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी तथा विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुकड़ेश्वर श्रीमती उर्मिला पटवा रहीं। इस अवसर पर श्री दिनेश राठौर, श्री पंकज पोरवाल, श्री अजय तिवारी एवं श्रीमती तीन महेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

परियोजना अधिकारी श्रीमती किरण कामदार ने बताया कि कार्यक्रम में 165 महिलाओं ने सहभागिता की तथा पोषण प्रदर्शनी में 165 विभिन्न पौष्टिक रेसिपी प्रस्तुत कीं। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी ली। कार्यक्रम में आकर्षक फल रंगोली भी प्रदर्शित की गई।

कार्यक्रम के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत तीन बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं एवं बालिकाओं ने योजनाओं से प्राप्त लाभ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, पोषण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवासंकल्पअभियान nis:value=सेवासंकल्पअभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति, पोषण और शिक्षा का संदेश

 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक, जनजागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के साथ आमजन में भी जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 27 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसी क्रम में 28 सितंबर को महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर नशामुक्ति जागरूकता विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

इसी प्रकार शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय, जावद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.सी. मेघवाल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी रवि राठौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र के बालक-बालिकाओं को पोषण एवं खेल सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। महाविद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को पोषण, शिक्षा एवं नियमित अध्ययन के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने सेवा, जनभागीदारी, नशामुक्ति, पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवासंकल्पअभियान nis:value=सेवासंकल्पअभियान nis:enabled=true nis:link/>
विश्व हृदय दिवस पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

154 मरीजों की बीपी एवं शुगर स्क्रीनिंग, 35 की ईसीजी और 28 मरीजों की लिपिड प्रोफाइल जांच

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय नीमच में स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद एवं सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटील के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में 154 मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की स्क्रीनिंग की गई। वहीं 35 मरीजों की ईसीजी तथा 28 मरीजों की लिपिड प्रोफाइल जांच की गई। एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सतीश चौधरी द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सकों ने मरीजों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि हृदय रोग के लक्षणों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान और समय पर जांच एवं उपचार से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाव किया जा सकता है। डॉ. मनीष यादव ने नशे से दूर रहने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव हृदय रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवासंकल्पअभियान nis:value=सेवासंकल्पअभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विश्वहृदयदिवस nis:value=विश्वहृदयदिवस nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा और सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर

 सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-10, यादव मंडी, नीमच सिटी में “आंगन मिलन सेवा” जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, शिक्षा एवं सम्मान के केंद्र के रूप में विकसित करना तथा महिलाओं एवं बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम में सैक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उमा शर्मा ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्पॉन्सरशिप योजना एवं लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती दीपिका नामदेव ने छोटे बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों के लिए संतुलित एवं विविधतापूर्ण पोषण आहार के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने पर्याप्त प्रोटीन युक्त आहार के साथ बच्चों के प्रारंभिक विकास पर भी प्रकाश डाला।

वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा ने वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं पुलिस हेल्पलाइन 112 के संबंध में जानकारी देते हुए बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचाव के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में सैक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उमा शर्मा, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती दीपिका नामदेव, सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरला परवाल, श्रीमती चंदा सुराह, सहायिकाएं, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवासंकल्पअभियान nis:value=सेवासंकल्पअभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

शासकीय योजनाओं से खेती को मिला संबल, सिंचाई सुविधा के साथ फसल क्षति पर मिली आर्थिक राहत

नीमच, 29 सितंबर 2026। भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की किसान हितैषी योजनाएं किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान कर रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर ग्राम चौकड़ी, तहसील मनासा निवासी किसान श्री सत्यनारायण धाकड़ अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर बना रहे हैं।

श्री धाकड़ बताते हैं कि उन्हें शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। परंपरागत कृषि से संबंधित योजना के तहत उन्हें प्रतिवर्ष 5 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हो रही है। वहीं, सिंचाई विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त मिनी स्प्रिंकलर से खेतों में सिंचाई व्यवस्था बेहतर हुई है और सिंचाई कार्य में सुविधा मिली है।

उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति होने पर उन्हें राहत राशि भी प्राप्त हुई। इससे फसल खराब होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहारा मिला और खेती से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद मिली।

श्री धाकड़ का कहना है कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक संसाधन, सिंचाई सुविधा और आर्थिक सहायता मिल रही है। इन योजनाओं से खेती को बेहतर बनाने और किसानों को विपरीत परिस्थितियों में संबल देने में मदद मिल रही है।

कृषि क्षेत्र में किसानों को मिल रहे सहयोग के लिए श्री सत्यनारायण धाकड़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=krishiyojana nis:value=KrishiYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सफलता_की_कहानी nis:value=सफलता_की_कहानी nis:enabled=true nis:link/>

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मुबारिक हुसैन के व्यवसाय को मिला विस्तार

नीमच। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना मत्स्य क्षेत्र के विकास, मत्स्य पालकों एवं मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को विभिन्न मत्स्य गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता एवं अनुदान का प्रावधान है।

इसी योजना का लाभ लेकर नीमच जिले के श्री मुबारिक हुसैन ने अपने वर्षों पुराने मछली व्यवसाय को विस्तार दिया है। श्री मुबारक हुसैन पिछले 10 से 15 वर्षों से मछली विक्रय व्यवसाय से जुड़े हैं। सीमित संसाधनों के कारण उन्हें व्यवसाय के विस्तार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्हें 4 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्होंने अपने मछली व्यवसाय को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया। व्यवसाय का विस्तार होने से उनकी आमदनी में वृद्धि हुई और कारोबार का दायरा भी बढ़ा।

श्री मुबारिक हुसैन बताते हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए महत्वपूर्ण संबल साबित हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं छोटे व्यवसायियों और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=pradhanmantrimatsyasampadayojana nis:value=PradhanMantriMatsyaSampadaYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=Neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>
पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

पोषण माह के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, नीमच द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-03, कस्तूरबा मार्ग, नीमच सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती दीपिका नामदेव के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती दीपिका नामदेव ने ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने आहार में विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ पोषण, बच्चों के प्रारंभिक विकास तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं के पोषण के संबंध में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी दी।

वन स्टॉप सेंटर की केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा ने महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित बाल विवाह से संबंधित प्रावधानों एवं सहायता के संबंध में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उमा शर्मा, वन स्टॉप सेंटर की सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती चंदा साल्वी, केसवर्कर सुश्री पूजा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंद्रकला गायरी, सहायिका, बालिकाएं एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पोषण_माह nis:value=पोषण_माह nis:enabled=true nis:link/>
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर, गुरुवार को जिला चिकित्सालय नीमच के ट्रॉमा ओपीडी में प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में वृद्धजनों से संबंधित बीमारियों की निःशुल्क जांच, उपचार, दवा एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी भी बनाए जाएंगे। इसके लिए शिविर में आने वाले हितग्राही अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं।

जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी यूनिट में वृद्धजनों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल एवं एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने जिले के वृद्धजनों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 

<nis:link nis:type=tag nis:id=neemuch nis:value=neemuch nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नीमच nis:value=नीमच nis:enabled=true nis:link/>