चित्रकूट राजापुर के नादिन कुर्मियान में दबंगों द्वारा नाली का पानी न निकलने देने से परेशान ग्रामीण महिलाएं पहुंची डीएम कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियान गांव का जहां की रहने वाली महिलाओं ने दबंगों पर घरो से निकला पानी न निकलने देने का आरोप लगाया है और आज बुधवार की सुबह 11 बजे ग्रामीण महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला धिकारी को ज्ञापन सौंप न्याय की फरियाद लगाई है शिकायत करता महिलाओं ने बताया कि गांव के रहने वाले दबंग धनराज ,विकास जीवन और सुदामा द्वारा उनके घरों से निकला पानी नाली से नहीं निकलने दिया जा रहा है जिससे उनके घरों के सामने जल भराव हो जल भराव होने से उनके घरों के सामने भीषण गंदगी है लगातार 15 दिनों ने जलभराव होने से एक ग्रामीण का मकान भी गिर गया जल भराव से गांव में गंदगी का माहौल है जिससे जल चर जीव मच्छर कीट पतंग आदि पैदा होते जिससे संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है ग्रामीणों ने बताया कि वह लगातार 15 दिनों से राजापुर थाने का चक्कर काट रहे है पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे थक हार कर वह आज जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची है