*चित्रकूट में गांधी जयंती पर 225 मेधावी बच्चे होंगे सम्मानित, उत्कृष्ट हस्तियों को भी मिलेगा सम्मान*
आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में करेगा आज भव्य आयोजन
*चित्रकूट।* विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था *आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय* की ओर से गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के निदेशक *बलवीर सिंह* ने बताया कि संस्था वर्ष 2007 से लगातार प्रतियोगी कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है। ये प्रतियोगिताएं प्राथमिक, जूनियर और सीनियर तीनों संवर्गों में कराई जाती हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता में 5 बच्चों को चयनित किया जाता है, जिन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाता है।
कार्यक्रम संयोजक *डॉ. मनोज द्विवेदी* ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह *चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी के सभागार में शाम 4:00 बजे* से आयोजित होगा। समारोह में *मुख्य अतिथि* के रूप में *जिलाधिकारी पुलकित गर्ग* और *पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह* मौजूद रहेंगे। समारोह की *अध्यक्षता पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र* करेंगे।
इसके अलावा समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधक भी उपस्थित रहेंगे। इस बार विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले *225 बच्चों* को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं से समय से समारोह में पहुँचने की अपील की है।