Public App Logo
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार #मंदसौर। वायडी नगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर पीड़िता के साथ गलत काम करने और बाद में ब्लैकमेलिंग के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी गोपाराम उर्फ गोपाल उर्फ राजवीर को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर राजस्थान के सिरोही से पीड़िता से लिए गए लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से लिए गए सोने के आभूषणों में सोने की 4 चूड़ियां, 4 अंगूठियां, गले के 5 मांदलिये, सोने का 1 हार, 1 मंगलसूत्र, 1 सोने की चेन तथा कान की 1 जोड़ी झुमकियां शामिल हैं। पुलिस ने सभी आभूषणों की बरामदगी की कार्रवाई की है। वायडी नगर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए मामले में तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने चुनौतीपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूरत, गुजरात से गिरफ्तार किया तथा उसके बताए स्थान से सिरोही, राजस्थान में बरामदगी की कार्रवाई की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के सोने के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद किए जा सके। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। - Shamgarh News