जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार नवमी का छात्र बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और परिजन द्वारा घायल छात्र को मंगलवार की रात 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।