अशोक नगर: मंदसौर मिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह फरार
अशोकनगर के चर्चित मंदसौर मिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभिषेक कुशवाहा की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह अब भी फरार है। गुरुवार को शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते अभिषेक पर फरसा, बका और डंडों से जानलेवा हमला किया गया था।