बालाघाट: पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के बयान पर किसान कांग्रेस का पलटवार, मुनेन्द्र ठाकरे बोले: 'माफी मांगें, वरना पुतला दहन'
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। पूर्व सांसद के बयान को लेकर किसान कांग्रेस के लालबर्रा ब्लॉक अध्यक्ष मुनेन्द्र ठाकरे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कंकर मुंजारे ने यदि तीन दिवस के भीतर अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगी, तो साथियों के साथ लालब