Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
image
image
image
image
image
image

खोए मोबाइल लौटाकर जमुई पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 लोगों को मिले उनके मोबाइल, एसपी ने कहा- साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत परिवर्तन बिहार न्यूज़ के लिए विवेक कुमार की रिपोर्ट। जमुई में पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे 25 लोगों को मंगलवार को उनका मोबाइल वापस मिल गया। समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल एवं साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बरामद किए गए 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वालों में राजू साह, सुबोध वर्मा, नित्यानंद मंडल, बिट्टू कुमार, रहमत आलम, राम प्रवेश कुमार, नीलम कुमारी, सोहित कुमार, उषा देवी, मोहम्मद आदिल हुसैन, वीरेंद्र कुमार शर्मा, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, नंदन यादव, सूरज कुमार मांझी, राज कुमार, मो. बजीर, मनोज कुमार, रवि कुमार सिंह, बोलोबम ठठेरा, राम किशोर तांती, लक्ष्मी कुमारी, मनीष कुमार, मुकेश राम और राहुल कुमार राम शामिल रहे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों ने जमुई पुलिस का आभार जताते हुए ऑपरेशन मुस्कान की सराहना की। लोगों ने कहा कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम की लगातार मेहनत से उनका मोबाइल वापस मिल सका। साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत : एसपी इस मौके पर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उनकी खोई या चोरी हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। एसपी ने कहा कि साइबर ठगी की जानकारी जितनी जल्दी पुलिस को मिलेगी, ठगी की रकम को रोकने और अपराधियों तक पहुंचने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और साइबर टीम के लगातार प्रयास से इन मोबाइल फोन का पता लगाया गया है। ऑपरेशन मुस्कान अभियान आगे भी जारी रहेगा। संचार साथी पोर्टल से मोबाइल और सिम की सुरक्षा साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने लोगों को भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने का अनुरोध किया जा सकता है। मोबाइल वापस मिलने के बाद उसे दोबारा अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। इसके साथ ही नागरिक पोर्टल के जरिए अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसी व्यक्ति के नाम पर जारी फर्जी या अनधिकृत सिम का पता लगाने और उसके दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है। जमुई पुलिस की इस पहल से जहां 25 परिवारों को उनकी खोई संपत्ति वापस मिली, वहीं पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास भी और मजबूत हुआ।

Jamui, Jamui | Aug 11, 2026

MORE NEWS

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम झंडा तोलन करने पहुंचे #viralvideo #shaadi #hpnewsjamui

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम झंडा तोलन करने पहुंचे #viralvideo #shaadi #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई: तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भि^ड़ं-त पांच लोग घा^य^ल

जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार ट^/क्^कर हो गई। इस दु^र्घ^टना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घा^य^ल हो गए। यानि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग बुरी तरह घा^य^ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है, यहां दो लोगों की हा^ल^त गं^भी^र बनी हुई है। एक बाइक पर सवार घा^य^लों की पहचान झाझा के इस्लामनगर निवासी मो. सोहराब और बहनोई धनियठिका गांव निवासी मो. इश्तियाक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घा^य^लों में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी व पुत्री सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। #jamui #jamuiPolice #jamuitopnews #Exident

जमुई: तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भि^ड़ं-त पांच लोग घा^य^ल जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार ट^/क्^कर हो गई। इस दु^र्घ^टना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घा^य^ल हो गए। यानि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग बुरी तरह घा^य^ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है, यहां दो लोगों की हा^ल^त गं^भी^र बनी हुई है। एक बाइक पर सवार घा^य^लों की पहचान झाझा के इस्लामनगर निवासी मो. सोहराब और बहनोई धनियठिका गांव निवासी मो. इश्तियाक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घा^य^लों में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी व पुत्री सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। #jamui #jamuiPolice #jamuitopnews #Exident

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत 

झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे,  इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे, इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

खोए मोबाइल लौटाकर जमुई पुलिस ने फिर लौटाई मुस्कान ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 लोगों को मिले उनके मोबाइल, एसपी ने कहा- साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत परिवर्तन बिहार न्यूज़ के लिए विवेक कुमार की रिपोर्ट। जमुई में पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान ने एक बार फिर लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा दी। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रहे 25 लोगों को मंगलवार को उनका मोबाइल वापस मिल गया। समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी विश्वजीत दयाल एवं साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बरामद किए गए 25 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। मोबाइल प्राप्त करने वालों में राजू साह, सुबोध वर्मा, नित्यानंद मंडल, बिट्टू कुमार, रहमत आलम, राम प्रवेश कुमार, नीलम कुमारी, सोहित कुमार, उषा देवी, मोहम्मद आदिल हुसैन, वीरेंद्र कुमार शर्मा, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, नंदन यादव, सूरज कुमार मांझी, राज कुमार, मो. बजीर, मनोज कुमार, रवि कुमार सिंह, बोलोबम ठठेरा, राम किशोर तांती, लक्ष्मी कुमारी, मनीष कुमार, मुकेश राम और राहुल कुमार राम शामिल रहे। मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभुकों ने जमुई पुलिस का आभार जताते हुए ऑपरेशन मुस्कान की सराहना की। लोगों ने कहा कि मोबाइल खोने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तकनीकी टीम की लगातार मेहनत से उनका मोबाइल वापस मिल सका। साइबर ठगी होते ही 1930 पर करें शिकायत : एसपी इस मौके पर एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उनकी खोई या चोरी हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। एसपी ने कहा कि साइबर ठगी की जानकारी जितनी जल्दी पुलिस को मिलेगी, ठगी की रकम को रोकने और अपराधियों तक पहुंचने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और साइबर टीम के लगातार प्रयास से इन मोबाइल फोन का पता लगाया गया है। ऑपरेशन मुस्कान अभियान आगे भी जारी रहेगा। संचार साथी पोर्टल से मोबाइल और सिम की सुरक्षा साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने लोगों को भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने का अनुरोध किया जा सकता है। मोबाइल वापस मिलने के बाद उसे दोबारा अनब्लॉक भी कराया जा सकता है। इसके साथ ही नागरिक पोर्टल के जरिए अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसी व्यक्ति के नाम पर जारी फर्जी या अनधिकृत सिम का पता लगाने और उसके दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है। जमुई पुलिस की इस पहल से जहां 25 परिवारों को उनकी खोई संपत्ति वापस मिली, वहीं पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास भी और मजबूत हुआ। - Jamui News