कुम्हेर: पूर्वी राजस्थान में मानसून ने गुरुवार को जोरदार दस्तक दी, भरतपुर और धौलपुर डीग जिले में कई घंटे तक हुई बारिश
पूर्वी राजस्थान में मानसून ने गुरुवार को जोरदार दस्तक दी। भरतपुर और धौलपुर डीग जिले में लगातार कई घंटे तक हुई बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी नजर आया। निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया, बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा और कई स्थानों पर कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं सामने आईं। लगातार बारिश के कारण लोगों को आवागमन में भी भारी प