जमुई स्टेडियम का मैदान, फुटबॉल का रोमांच, जीत का सपना और फिर अचानक एक हादसा… जिला स्तरीय टूर्नामेंट में खेल रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के 15 वर्षीय छात्र हेमलाल के बाएं हाथ की दोनों हड्डियाँ टूट गईं और खेल का वो खूबसूरत पल पलभर में दर्द में बदल गया।
पर जहाँ दर्द गहरा था, वहाँ उम्मीद की एक किरण भी तुरंत जागी। घायल हेमलाल को बिना किसी विलंब के सदर अस्पताल, जमुई के इमरजेंसी विभाग लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही त्वरित चिकित्सीय जांच और एक्स-रे से चोट की गंभीरता सामने आई। परिस्थिति की संवेदनशीलता को समझते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत हड्डी रोग विशेषज्ञ को सूचित किया और उपचार का जिम्मा सौंपा।
इसके बाद जो हुआ, वह समय पर लिए गए सटीक निर्णय, डॉक्टरों की अटूट निष्ठा और आधुनिक तकनीक और लगभग तीन घंटे के भीतर ही, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल आनंद ने सी-आर्म तकनीक और कम चीरे के जरिए हेमलाल का सफल ऑपरेशन किया। टेंस नेल की मदद से टूटी हुई दोनों हड्डियों को पूरी तरह स्थिर कर दिया गया। और फिर चमत्कार सा लगा—ऑपरेशन के महज 12 घंटे बाद ही हेमलाल अपने हाथ को हिलाने-डुलाने लगा।
यह सिर्फ एक सफल ऑपरेशन नहीं था, बल्कि इस बच्चे के सपनों की, उसके खेल की, उसकी पढ़ाई की और उसकी मुस्कुराती जिंदगी की ओर लौटने की एक नई शुरुआत थी। सदर अस्पताल, जमुई आज आधुनिक सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कुशलता और अपनी तत्परता से स्वास्थ्य सेवा की एक नई मिसाल पेश कर रहा है।
सदर अस्पताल, जमुई—
जहाँ संवेदना के साथ तत्परता,
कुशलता के साथ तकनीक,
और हर इलाज के साथ फिर से मुस्कुराने की नई उम्मीद मिलती है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Health Department
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Oct 1, 2026