अशोक नगर देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक पिता भरत सिंह कुशवाह उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम नीमखेड़ा, चिंताहरण मंदिर के पास ईसागढ़ रोड अशोकनगर में अवैध शराब अपने पास रखे हुए मिला।