Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

गाँव की सड़कों का विकाश कोसो दूर ,

7.7k views | Deo, Aurangabad | Jan 4, 2022

MORE NEWS

🚨 चतरा मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान 🚨

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में चतरा मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

🔎 अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (RC), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

📌 अभियान के प्रमुख परिणाम:
➡️ 68 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई
➡️ ₹2,26,900 का शमन अधिरोपित
➡️ हेलमेट एवं मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर कार्रवाई
🛵 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई।
⚠️ सुरक्षित यातायात, जिम्मेदार नागरिकता!
सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
#Aurangabad #Bihar #RoadSafety #TrafficRules #VehicleChecking #HelmetSafety #RoadSafetyCampaign #DistrictAdministration #AurangabadAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

🚨 चतरा मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान 🚨 जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में चतरा मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। 🔎 अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (RC), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। 📌 अभियान के प्रमुख परिणाम: ➡️ 68 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई ➡️ ₹2,26,900 का शमन अधिरोपित ➡️ हेलमेट एवं मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर कार्रवाई 🛵 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई। ⚠️ सुरक्षित यातायात, जिम्मेदार नागरिकता! सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। #Aurangabad #Bihar #RoadSafety #TrafficRules #VehicleChecking #HelmetSafety #RoadSafetyCampaign #DistrictAdministration #AurangabadAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 17, 2026

☀️ पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा, औरंगाबाद में तेज होगी प्रगति

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की राज्यस्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में आवेदन, वेंडर चयन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना, बैंक ऋण, सामग्री की उपलब्धता एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई।

📊 बिहार की प्रगति • 1,01,769 आवेदन प्राप्त
• 71,583 लाभुकों का वेंडर चयन
• 26,292 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
• ₹171.74 करोड़ की सब्सिडी जारी
• 872 वेंडर एम्पैनल

🏠 औरंगाबाद की प्रगति • निर्धारित लक्ष्य — 12,000
• अब तक 919 आवेदन प्राप्त
• 724 वेंडर चयन
• 206 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित
• पिछले चार माह में 77 संयंत्रों की स्थापना

💰 बिहार सरकार की अतिरिक्त सहायता 12 अगस्त 2026 से राज्य सरकार द्वारा ₹10,000 प्रति किलोवाट, अधिकतम ₹20,000 प्रति लाभुक की अतिरिक्त सब्सिडी स्वीकृत की गई है।

➡️ 1 किलोवाट — अधिकतम ₹40,000 कुल सब्सिडी
➡️ 2 किलोवाट — अधिकतम ₹80,000
➡️ 3 किलोवाट — अधिकतम ₹98,000

राज्य सरकार ने अतिरिक्त सहायता के लिए ₹1,000 करोड़ का प्रावधान किया है तथा अधिकतम 5 लाख रूफटॉप सोलर लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकृत एजेंसियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन, वेंडर चयन, स्थल निरीक्षण एवं संयंत्र स्थापना में तेजी लाने तथा सोलर स्ट्रक्चर, पैनल एवं इन्वर्टर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही, लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी तथा बैंक ऋण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
#PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #Aurangabad #Bihar #RooftopSolar
Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

☀️ पीएम सूर्य घर योजना से सौर ऊर्जा को मिल रहा बढ़ावा, औरंगाबाद में तेज होगी प्रगति मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की राज्यस्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में आवेदन, वेंडर चयन, रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना, बैंक ऋण, सामग्री की उपलब्धता एवं लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की विस्तृत समीक्षा हुई। 📊 बिहार की प्रगति • 1,01,769 आवेदन प्राप्त • 71,583 लाभुकों का वेंडर चयन • 26,292 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित • ₹171.74 करोड़ की सब्सिडी जारी • 872 वेंडर एम्पैनल 🏠 औरंगाबाद की प्रगति • निर्धारित लक्ष्य — 12,000 • अब तक 919 आवेदन प्राप्त • 724 वेंडर चयन • 206 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित • पिछले चार माह में 77 संयंत्रों की स्थापना 💰 बिहार सरकार की अतिरिक्त सहायता 12 अगस्त 2026 से राज्य सरकार द्वारा ₹10,000 प्रति किलोवाट, अधिकतम ₹20,000 प्रति लाभुक की अतिरिक्त सब्सिडी स्वीकृत की गई है। ➡️ 1 किलोवाट — अधिकतम ₹40,000 कुल सब्सिडी ➡️ 2 किलोवाट — अधिकतम ₹80,000 ➡️ 3 किलोवाट — अधिकतम ₹98,000 राज्य सरकार ने अतिरिक्त सहायता के लिए ₹1,000 करोड़ का प्रावधान किया है तथा अधिकतम 5 लाख रूफटॉप सोलर लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकृत एजेंसियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन, वेंडर चयन, स्थल निरीक्षण एवं संयंत्र स्थापना में तेजी लाने तथा सोलर स्ट्रक्चर, पैनल एवं इन्वर्टर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, लाभुकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की सब्सिडी तथा बैंक ऋण संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #Aurangabad #Bihar #RooftopSolar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 17, 2026

मुख्य सचिव ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

नए राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन, जन वितरण प्रणाली, सीएमआर आपूर्ति एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार द्वारा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

बैठक के दौरान विशेष अभियान के तहत नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन, डेटा एंट्री, ई-केवाईसी एवं राशन कार्ड निर्गमन की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं सीएमआर आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में कुल 13,93,704 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 11,83,792 आवेदनों को सत्यापन के उपरांत पात्र पाया गया है। कुल 4,13,079 आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण की जा चुकी है, जो पात्र आवेदनों का 35 प्रतिशत है। 

औरंगाबाद जिले की प्रगति की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 69,546 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 52,446 आवेदन सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए हैं। दिनांक 16 अगस्त, 2026 तक 26,963 आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण की जा चुकी थी तथा दिनांक 17 अगस्त, 2026 को पूर्वाह्न 09:35 बजे तक 732 अतिरिक्त आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण की गई। इस प्रकार जिले में कुल 27,695 आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण हो चुकी है, जो पात्र आवेदनों का 53 प्रतिशत है।

जिला में 133 आवेदन ई-केवाईसी हेतु सक्षम किए गए हैं, जिनमें से 7 आवेदनों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है तथा 27,462 आवेदन ई-केवाईसी हेतु लंबित हैं। वहीं 01 आवेदन में एसडीओ लॉगिन के माध्यम से राशन कार्ड जनरेट किया गया है।

मुख्य सचिव द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा डेटा एंट्री, ई-केवाईसी एवं राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने तथा सीएमआर आपूर्ति से संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का भी निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करते हुए डेटा एंट्री एवं ई-केवाईसी की प्रगति में तेजी लाई जाए। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री गौरव सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#pds #supply #RationCard #DistrictAdministration

मुख्य सचिव ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की नए राशन कार्ड के आवेदनों के निष्पादन, जन वितरण प्रणाली, सीएमआर आपूर्ति एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 17 अगस्त, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार द्वारा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक के दौरान विशेष अभियान के तहत नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन, डेटा एंट्री, ई-केवाईसी एवं राशन कार्ड निर्गमन की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण एवं सीएमआर आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में कुल 13,93,704 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 11,83,792 आवेदनों को सत्यापन के उपरांत पात्र पाया गया है। कुल 4,13,079 आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण की जा चुकी है, जो पात्र आवेदनों का 35 प्रतिशत है। औरंगाबाद जिले की प्रगति की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 69,546 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 52,446 आवेदन सत्यापन के उपरांत पात्र पाए गए हैं। दिनांक 16 अगस्त, 2026 तक 26,963 आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण की जा चुकी थी तथा दिनांक 17 अगस्त, 2026 को पूर्वाह्न 09:35 बजे तक 732 अतिरिक्त आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण की गई। इस प्रकार जिले में कुल 27,695 आवेदनों की डेटा एंट्री पूर्ण हो चुकी है, जो पात्र आवेदनों का 53 प्रतिशत है। जिला में 133 आवेदन ई-केवाईसी हेतु सक्षम किए गए हैं, जिनमें से 7 आवेदनों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है तथा 27,462 आवेदन ई-केवाईसी हेतु लंबित हैं। वहीं 01 आवेदन में एसडीओ लॉगिन के माध्यम से राशन कार्ड जनरेट किया गया है। मुख्य सचिव द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा डेटा एंट्री, ई-केवाईसी एवं राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने तथा सीएमआर आपूर्ति से संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राशन कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करते हुए डेटा एंट्री एवं ई-केवाईसी की प्रगति में तेजी लाई जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान औरंगाबाद से जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री गौरव सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उपसमाहर्ता श्री रितेश कुमार यादव सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। #pds #supply #RationCard #DistrictAdministration

Aurangabad, Bihar | Aug 17, 2026

संत रविदास जयंती पर जिले से पंचायत स्तर तक होंगे विविध कार्यक्रम

संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर औरंगाबाद जिले में जिला स्तर से लेकर पंचायत एवं टोला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यापक जनभागीदारी एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

📍 कलश यात्रा
जिला एवं पंचायत स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मार्ग का पूर्व निर्धारण एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।

📍 संत रविदास शिविर
27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में संत रविदास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनसेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर के दिन ही निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

📍 युवा एवं विद्यार्थियों की सहभागिता
इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

📍 व्यापक जनजागरूकता
प्रमंडलवार IEC वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विकास मित्रों की सक्रिय भूमिका के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बैठक के उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को संत रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां ससमय पूर्ण करने एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

#SantRavidasJayanti #AurangabadBihar #SantRavidas #जनभागीदारी #जनसेवा #जिला_प्रशासन_औरंगाबाद
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

संत रविदास जयंती पर जिले से पंचायत स्तर तक होंगे विविध कार्यक्रम संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर औरंगाबाद जिले में जिला स्तर से लेकर पंचायत एवं टोला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यापक जनभागीदारी एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 📍 कलश यात्रा जिला एवं पंचायत स्तर पर कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मार्ग का पूर्व निर्धारण एवं आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी। 📍 संत रविदास शिविर 27 अगस्त से 15 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को सभी टोलों में संत रविदास शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में राशन कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न जनसेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर के दिन ही निष्पादन कर लाभुकों को प्रमाण-पत्र/स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। 📍 युवा एवं विद्यार्थियों की सहभागिता इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिता, साइकिल रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 📍 व्यापक जनजागरूकता प्रमंडलवार IEC वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विकास मित्रों की सक्रिय भूमिका के साथ जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने बैठक के उपरांत सभी संबंधित अधिकारियों को संत रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां ससमय पूर्ण करने एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। #SantRavidasJayanti #AurangabadBihar #SantRavidas #जनभागीदारी #जनसेवा #जिला_प्रशासन_औरंगाबाद Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 17, 2026

📚 विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान अब और आसान!

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज 17 अगस्त 2026 को सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया।

📌 विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं—
🔹 वास्तविक (Bona fide) विद्यार्थी अपनी शिकायत/सुझाव दर्ज कर सकेंगे।
🔹 कक्षा संचालन, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल में विलंब जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकेगी।
🔹 अनधिकृत शुल्क, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बैठने एवं प्रयोगशाला से संबंधित समस्याएं भी दर्ज की जा सकेंगी।
🔹 शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विद्यार्थी अपने सुझाव भी दे सकेंगे।
🔹 शिकायतों का नियमानुसार 30 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
🔹 त्वरित निष्पादन के लिए L-1, L-2 एवं L-3 स्तर के प्राधिकार निर्धारित किए गए हैं।
🏫 विद्यार्थी सहयोग शिविर
प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित होगा।
➡️ प्रथम शिविर: 25 अगस्त 2026
➡️ शिविर स्थल पर कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट सुविधा युक्त कियोस्क उपलब्ध रहेगा।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा शिविरों का निरीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

📲 शिकायत/सुझाव दर्ज करें:
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल
जिला प्रशासन, औरंगाबाद की अपील: सभी विद्यार्थी इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
#विद्यार्थी_सहयोग_पोर्टल #विद्यार्थी_सहयोग_शिविर #शिक्षा #बिहार #औरंगाबाद #StudentSupport
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📚 विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान अब और आसान! माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज 17 अगस्त 2026 को सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य के तहत विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। 📌 विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की प्रमुख विशेषताएं— 🔹 वास्तविक (Bona fide) विद्यार्थी अपनी शिकायत/सुझाव दर्ज कर सकेंगे। 🔹 कक्षा संचालन, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल में विलंब जैसी समस्याओं की शिकायत की जा सकेगी। 🔹 अनधिकृत शुल्क, बिजली, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, बैठने एवं प्रयोगशाला से संबंधित समस्याएं भी दर्ज की जा सकेंगी। 🔹 शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए विद्यार्थी अपने सुझाव भी दे सकेंगे। 🔹 शिकायतों का नियमानुसार 30 दिनों के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। 🔹 त्वरित निष्पादन के लिए L-1, L-2 एवं L-3 स्तर के प्राधिकार निर्धारित किए गए हैं। 🏫 विद्यार्थी सहयोग शिविर प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित छात्रावासों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित होगा। ➡️ प्रथम शिविर: 25 अगस्त 2026 ➡️ शिविर स्थल पर कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट सुविधा युक्त कियोस्क उपलब्ध रहेगा। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्रनाथ वर्मा द्वारा शिविरों का निरीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। 📲 शिकायत/सुझाव दर्ज करें: विद्यार्थी सहयोग पोर्टल जिला प्रशासन, औरंगाबाद की अपील: सभी विद्यार्थी इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। #विद्यार्थी_सहयोग_पोर्टल #विद्यार्थी_सहयोग_शिविर #शिक्षा #बिहार #औरंगाबाद #StudentSupport Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Aug 17, 2026