जिलाधिकारी ने दाउदनगर टाउन हॉल के रेनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के दिए निर्देश
दाउदनगर स्थित *टाउन हॉल के जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पहल की गई है।* टाउन हॉल के जीर्णोद्धार से संबंधित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत *जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) को आवश्यक कार्रवाई करते हुए जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराने हेतु निर्देशित किया गया था।* इसी क्रम में अब कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने तथा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से *जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा(भा॰प्र॰से॰)* द्वारा आज दिनांक-2.10.2026 को टाउन हॉल का स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि *सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं और कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न हो।* उन्होंने कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा सभी निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टाउन हॉल के जीर्णोद्धार का कार्य *गुणवत्तापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप* किया जाए, ताकि दाउदनगर के नागरिकों को एक बेहतर एवं उपयोगी सार्वजनिक परिसर उपलब्ध कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान *कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO)* के अनुपस्थित रहने पर जिला पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने उनकी अनुपस्थिति के संबंध में *कारण स्पष्ट करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश* दिया।
उक्त निरीक्षण के दौरान *अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित राजन एवं योजना पदाधिकारी श्री अविनाश प्रकाश* उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में कार्य को प्रारंभ कराने की पहल के बाद अब जिला पदाधिकारी द्वारा इसके *समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर* दिया जा रहा है।
#samratchoudhary #GoodGovernance #aurangabadbihar #CMSamrat CMO Bihar
1 views | Aurangabad, Bihar | Oct 2, 2026