भरतपुर: हरियाली तीज पर अग्रवाल महिला मंडल का आयोजन, महिलाओं ने गीतों पर किया नृत्य
नदबई के नगर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज के अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान अंताक्षरी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।