लखीसराय। मेदनी चौकी थाना पुलिस ने हुसैना गांव में छापेमारी कर अंतरजिला गांजा तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 9 किलो गांजा, एक बाइक और छह मोबाइल बरामद किए हैं। सीडीपीओ शिवम कुमार शुक्रवार की संध्या 5:15 पर प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई।