हरीश रावत को लेकर कांग्रेस में बढ़ी हलचल, प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की संगठन से अलग समानांतर यात्रा को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही चर्चाओं के बीच उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने अहम जानकारी दी है। शैलजा ने संकेत दिया कि हरीश रावत जल्द ही पार्टी नेतृत्व के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
कुमारी शैलजा के मुताबिक, 7 या 8 अक्टूबर को हरीश रावत से बातचीत हो सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि रावत कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर चुके हैं।
शैलजा ने कहा कि पहले हरीश रावत का पक्ष सुना जाएगा और उसके बाद ही पार्टी आगे की रणनीति और अगले कदम पर फैसला करेगी।