उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान विशेषकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पहाड़ों पर बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राज्य के अधिकांश मैदानी जिलों में इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क (साफ) रहने का अनुमान है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Weatheralert