उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद क्रेटा कार भी जब्त की।
पुलिस के अनुसार हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की तरफ से आ रही क्रेटा के चालक ने पुलिस को देखकर अचानक कार मोड़कर तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर नागेश्वर ढाबे के पास कार का टायर फट गया। इसके बाद चालक और उसका साथी कार छोड़कर पहाड़ी जंगल की ओर फरार हो गए।
कार की तलाशी में पिछली सीटों की जगह रखे 9 काले प्लास्टिक के कट्टों से 130 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
कार्रवाई थाना अधिकारी रामावतार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। #UdaipurNews #Udaipur #UdaipurPolice #UdaipurCrime #Bekariya #BekariyaPolice #DodaChura #Opium #OpiumSmuggling #DrugSmuggling #DrugSeized #RajasthanNews #RajasthanPolice #RajasthanCrime #CrimeNews #BreakingNews #UdaipurBreaking #NDPSAct #CretaCar #PoliceAction #DodaChuraSeized #अफीम #डोडाचूरा #अफीमतस्करी #उदयपुर #उदयपुरन्यूज #उदयपुरपुलिस #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #RajasthanNews