उदयपुर के बहुचर्चित ₹2 करोड़ रिश्वत मामले में ACB के शिकंजे में आए SOG के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। ACB ने पूछताछ के लिए दो दिन और रिमांड मांगी थी, लेकिन आरोपी पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया। अदालत ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। Sanchore News
अब जांच में मोबाइल फोन और आवाज के सैंपल अहम कड़ी बन गए हैं। ACB के अनुसार, मुकेश सोनी का जब्त मोबाइल और दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल FSL जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मोबाइल से डिलीट चैट, फोटो या वीडियो की जानकारी भी फॉरेंसिक जांच के जरिए सामने आने की संभावना जांच एजेंसी देख रही है।
मामला उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंड प्रकरण से जुड़ा है। ACB ने 26 सितंबर को कथित दलाल सज्जन सिंह को ₹2 करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा था और इसके बाद ASP मुकेश सोनी को गिरफ्तार किया गया था। ABP News
अब जांच की दिशा मोबाइल की FSL रिपोर्ट और फरार SOG रीडर जसवंत राव की तलाश पर टिकी है।
#udaipur #udaipur_khabar #udaipur_khabar #udaipurite #udaipur_updates #udaipurdairies #hindinews #udaipurnews #udaipurvlog #hindinews #udaipurdairies
#jaipurCrime #Crime #Ajmernews #bhilwaranews #banswaranews #dungarpurnews #UdaipurNews #UdaipurACB #ACBUdaipur #RajasthanACB #ACB #BribeCase #2CroreBribe #MukeshSoni #SajjanSingh #UdaipurCrime #RajasthanNews #UdaipurBreaking #BreakingNews #SOG #RajasthanPolice #ACBAction
Girwa, Udaipur | Oct 3, 2026