शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, दमोह मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
==
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर 2026 तक आयोजित मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, दमोह में 07 अक्टूबर को प्राचार्य डॉ. जी.पी चौधरी के मार्गदर्शन में विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय में छात्राओं के मध्य रंगोली, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति, मद्य निषेध तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के प्रति चेतना उत्पन्न करना रहा।