Public App Logo
शराबबंदी में फिर बड़ी सेंध! बिहार में शराबबंदी के बीच भोजपुर के बड़हरा में बेखौफ तस्करों का बड़ा खेल सामने आया है। महिंद्रा ट्रैक्टर के डाला में भरकर 884.4 लीटर अंग्रेजी शराब बबुरा के तरफ ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इंग्लिशपुर के पास घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही कारोबारी भागड़ नदी में कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत करीब 5 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त कर ली है। #bhojpurkhabarnama #Bhojpur #बड़हरा #शराबबंदी #BiharNews #BreakingNews #ViralPost - Barhara News