Public App Logo
Profile Picture

BHOJPUR KHABARNAMA

@bhojpurkhabarnama
291Followers
0Following
Video 0
Video 1
जादवपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से युवक गंभीर घायल, पत्रकारों ने पहुंचाया अस्पताल
बड़हरा प्रखंड के नथमलपुर बालपर निवासी अनुज पासवान, पिता ललन पासवान, रविवार को धनुपरा की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जादवपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में अनुज पासवान के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे सिर फट गया। वहीं हाथ में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।
घटना के दौरान मीडिया दर्शन के पत्रकार अश्वनी कुमार पिंटू क्षेत्र से आरा की ओर लौट रहे थे। जादवपुर के पास सड़क किनारे घायल युवक को देखने के लिए दर्जनों लोगों की भीड़ लगी थी। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए अश्वनी कुमार पिंटू ने तत्काल उसे अपनी बाइक पर बैठाकर सरैया बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया।
इस दौरान प्रभात खबर के पत्रकार संतोष सिंह और दैनिक भास्कर के पत्रकार विजय पांडे भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर घायल युवक का इलाज करवाया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और प्राथमिक इलाज के बाद घायल अनुज पासवान को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ लेकर चले गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल की मदद की।
शिक्षक के निधन से शोक
ट्रक से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
साइबर क्राइम की जानकारी
आंगनबाड़ी
पर्यावरण
शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
महाजाम
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर महाजाम, तीन थाना क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतार

कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर रविवार सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। चांदी, कोईलवर और बबुरा थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। राजापुर इंग्लिशपुर से लेकर चांदी तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों, ट्रक चालकों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजापुर के समीप दोपहर में फोरलेन की चारों लेन पर वाहनों की कतार लग गई। मोतिहारी से बक्सर जा रहे ट्रक चालक संतोष कुमार ने बताया कि वह करीब दो घंटे से जाम में फंसे हैं। उनका कहना है कि जाम कब तक समाप्त होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
जाम की वजह से कई किलोमीटर तक वाहनों की रफ्तार थम गई है। छोटे-बड़े वाहन चालक गर्मी और उमस के बीच घंटों सड़क पर फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन रविवार को स्थिति ज्यादा गंभीर रही।
सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव के समीप शनिवार रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद सड़क पर उत्पन्न स्थिति के कारण यातायात प्रभावित हुआ और जाम की समस्या बनी। पुलिस दुर्घटना से जुड़ी कार्रवाई में जुटी है।
सीखने की इच्छा और कड़ी मेहनत हो तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
इस ऑफ़ लिविंग से राजस्व मामले में मिल रही है लोगों को राहत।
इस पर ध्यान देने योग्य है।
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ!
आज बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर एवं NWFT महिला शिक्षिका संघ गोप गुट भोजपुर के संयुक्त बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान के तहत "शिक्षा बचाओ, देश बचाओ" पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार विमल के नेतृत्व में शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में पदयात्रा निकालकर सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।
इस अवसर पर महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह, जिला सचिव सुमन जी, अवधेश पासवान, राजाराम प्रियदर्शी, मनोज किरण, धर्म कुमार, मनीष कुमार, कमलेश कुमार, केदारनाथ सिंह, अरविंद कुमार, अल्का कुमारी, अंजु कुमारी, सुरेंद्र कुमार, रामाकांत, प्रभात कुमार, मदन कुमार, मंटू कुमार, संजय कुमार, राम लखन सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
 आगामी कार्यक्रम 09 अगस्त 2026 (क्रांति दिवस) : NPS/UPS भारत छोड़ो कार्यक्रम, जेपी मूर्ति, आरा के समीप। आयोजन: महासंघ गोप गुट भोजपुर एवं AICCTU (ऐक्टू)।  25 अगस्त 2026 : जिला स्तरीय मांगों को लेकर राज्यव्यापी भूख हड़ताल।
"मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की नींव है। आइए, शिक्षा और शिक्षक सम्मान की इस लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करें।"
बुधवार को सहयोग शिविर।
ऐसा भी होता है क्या?
सावन मास के प्रथम सोमवार श्रद्धालुओं की भीड़।
धर्म उम्र से नहीं श्रद्धा और समर्पण से होता है। 
रोहित की श्रद्धा और समर्पण का पूरा बिहार गुणगान कर रहा है।
प्रशासन की अच्छी पहल !
तेज रफ्तार ट्रक  ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल स्थिति गंभीर
ग्रामीणों के लिए वरदान बना स्वास्थ्य शिविर, मुफ्त जांच के साथ दवाओं का वितरण।
14 चक्का ट्रक से एक करोड़ रुपये की विदेशी शराब बरामद, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार

जगदीशपुर-पीरो रोड पर उत्पाद विभाग व राज्य स्तरीय टीम की संयुक्त कार्रवाई, आठ हजार इकहत्तर लीटर 920 मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त

भोजपुर (आरा)।
 भोजपुर में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम ने शनिवार को जगदीशपुर-पीरो रोड स्थित दलीपपुर मोड़ के पास एक 14 चक्का ट्रक (MH40CD-2304) से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान आठ हजार इकहत्तर लीटर 920 मिलीलीटर (कुल 14,748 बोतल) विदेशी शराब जब्त की गई तथा महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त कार्रवाई में ट्रक की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप पंजाब से मुजफ्फरपुर (बिहार) ले जाई जा रही थी। जब्त शराब पर "For Sale in Punjab" अंकित था।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोविंद केशव सूर्यवंशी तथा अनित्य मारुति बुदुक, दोनों निवासी पांगरी, थाना लोहा, जिला नांदेड़ (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।
कार्रवाई का नेतृत्व मद्यनिषेध निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं राणा विकास कुमार ने गृह रक्षकों और सैप बल के सहयोग से किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उत्पाद विभाग ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बखोरापुर काली मंदिर में आगमन और प्रस्थान के तुरंत बाद मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल और ट्रस्ट के सभी गण्यमान्यों के साथ  बड़हरा के कोई पदाधिकारी को उनके कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किये।