Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

जो एम्बुलेंसें खुद 'वेंटिलेटर' पर हैं, वे मरीजों की जान क्या बचाएंगी? उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। रुद्रप्रयाग जनपद में संचालित 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की खस्ताहाल स्थिति और उसमें कार्यरत कर्मचारियों के मानसिक एवं आर्थिक शोषण को लेकर युवा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहित डिमरी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। मोहित डिमरी ने कहा कि पहाड़ की संकरी, दुर्गम और जोखिम भरी सड़कों पर जहां एम्बुलेंसों को हर मौसम और हर परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ता है, वहीं सरकार ने इन जीवनदायिनी वाहनों को उनकी बदहाल स्थिति में छोड़ दिया है। कई एम्बुलेंसों के आगे और पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हैं, वाहन जर्जर हो चुके हैं और उनकी स्थिति किसी कबाड़ से कम नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्वयं एम्बुलेंसें ही बदहाल हैं, तो वे गंभीर मरीजों की जान कैसे बचा पाएंगी? युवा नेता ने 108 सेवा में कार्यरत ड्राइवरों और फार्मासिस्टों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी दिन-रात, बारिश, बर्फबारी, भूस्खलन और अन्य विषम परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। वर्तमान महंगाई के दौर में इस आय से परिवार का भरण-पोषण तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस संचालन से जुड़ी कंपनियां और संबंधित विभाग कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मोहित डिमरी ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की कि तत्काल जर्जर एम्बुलेंसों को बदला जाए, सेवाओं को आधुनिक बनाया जाए तथा ड्राइवरों और फार्मासिस्टों को सम्मानजनक मानदेय और बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो जनता के हित में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। #108एम्बुलेंस #स्वास्थ्यव्यवस्था #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #मोहितडिमरी #जनहित #HealthServices #Uttarakhand

MORE NEWS

भारी बारिश से पंच केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर को नुकसान, स्थानीय लोग जुटे सफाई कार्य में!!

कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भूस्खलन, भारी मलबा घुसा!!

पंच केदारों में प्रसिद्ध भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने तथा सफाई कार्य में जुट गए।

बताया जा रहा है कि रात में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसपास की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मलबे के कारण मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के कारण अचानक भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में पहुंच गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

भूस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य तत्काल कराने की मांग की है।

भारी बारिश से पंच केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर को नुकसान, स्थानीय लोग जुटे सफाई कार्य में!! कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भूस्खलन, भारी मलबा घुसा!! पंच केदारों में प्रसिद्ध भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने तथा सफाई कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रात में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसपास की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मलबे के कारण मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के कारण अचानक भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में पहुंच गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। भूस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य तत्काल कराने की मांग की है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026

कौडियाला-तीनधारा के बीच NH बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार!!

कौडियाला और तीनधारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।

हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग खुलने तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है।

कौडियाला-तीनधारा के बीच NH बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार!! कौडियाला और तीनधारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग खुलने तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026