बड़ी खबर | रुद्रप्रयाग: आयुक्त के जन संवाद में गूंजी जनता की आवाज! 33 शिकायतें-मांगें दर्ज, 13 का मौके पर ही निस्तारण… दो मामलों में तत्काल मिली मदद!!
रुद्रप्रयाग में सोमवार को गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
सड़क | पेयजल | बिजली | आवास | मुआवजा समेत विभिन्न मुद्दे आयुक्त के सामने पहुंचे।
कुल 33 शिकायतें एवं मांगें दर्ज, 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
दो मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को तिरपाल एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
जन संवाद में जवाड़ी पार्क में सुरक्षात्मक कार्य, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत, सुमाड़ी-जखोली-मुसाढुंग मोटर मार्ग पर पैचवर्क, गढ़तरा नाला में भूमि संबंधी मामला, देवली भणीग्राम मोटर मार्ग की बदहाली तथा जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
सीएम हेल्पलाइन-1905 की भी समीक्षा
आयुक्त ने लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और कई शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे बात कर प्रगति जानी। आंशिक रूप से बंद किए गए मामलों को दोबारा देखने और शिकायतों का पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टीबी मरीज को लिया गोद-
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयुक्त आनंद स्वरूप ने एक टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार एवं पोषण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई। मरीज को भोजन, दवाइयां और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
जन संवाद स्थल पर स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
जनता की शिकायतें सुनने से लेकर मौके पर समाधान तक—रुद्रप्रयाग में जन संवाद बना समाधान का मंच।
#Rudraprayag #जनसंवाद #गढ़वालआयुक्त #आनंदस्वरूप #जनताकीआवाज #CMHelpline1905 #टीबीमुक्तभारत #उत्तराखंड #BreakingNews