बागपत में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश विवेक की मुठभेड़ में गिरफ्तारी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने डौला गांव के पास मुठभेड़ के बाद विवेक को गिरफ्तार करने और उसके कब्जे से नकदी, बाइक, तमंचा, कारतूस व बैग बरामद करने का दावा किया। वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है। प्रधान ठाकुर अमरदीप और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के साथ ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की हैं
#breakingnews #baghpatpolice #viralchallenge #viralvideo #newsupdate #yogisarkar #up17baghpat
Baraut, Bagpat | Aug 8, 2026