लखीसराय: लखीसराय उत्पाद पुलिस ने जिले में 3 जगहों पर छापा मारकर 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया
मध निषेध थाना लखीसराय द्वारा शुक्रवार अपराह्न 7:25 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले में तीन जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. लखीसराय रेलवे स्टेशन, बड़हिया थाना क्षेत्र में जैतपुर खूटहा गांव से तथा सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में अलीनगर गांव से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.