सेवा मेरा योगदान : स्वास्थ्य सेवा से जनसेवा
सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत ग्राम सिंधवारी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग एवं आयुर्वेद के महत्व के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
सेवा संकल्प अभियान — स्वस्थ समाज की दिशा में जनभागीदारी के साथ एक और कदम।
#CMMadhyapradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #दतिया #JansamparkMP #HealthAwareness #datia