Public App Logo
Profile Picture

PRO JS DATIA

@projsdatia
1142Followers
0Following
Video 0
नेशनल लोक अदालतका आयोजन 

विद्युत संबंधी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण का अवसर

📅 12 सितंबर 2026 

Department of Energy Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
Video 2
Video 3
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की गौरवमयी झलक

दतिया में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की  झलकियां।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वतंत्रता_दिवस nis:value=स्वतंत्रता_दिवस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=Datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/>
जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वाधीनता संदेश का हुआ सीधा प्रसारण

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बही देशभक्ति एवं लोकरंगों की धारा

दतिया जिले में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य एवं भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम स्वाधीनता संदेश एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने देखा एवं सुना।

प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने ध्वजारोहण के पश्चात खुले वाहन में कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के साथ सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। परेड में शामिल जवानों ने तीन बार हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे एवं राष्ट्र की जय के उद्घोष किए। इसके पश्चात मंत्री श्री कुशवाह ने जिलेवासियों के नाम बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया तथा जिले के विकास एवं आमजन के हित में संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

मंत्री श्री कुशवाह ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की विशेष छटा देखने को मिली। मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाने पहुंचे।

परेड एवं बैंड की हुई आकर्षक प्रस्तुति

मुख्य समारोह के दौरान पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती रूमा नाज एवं टूआईसी सूबेदार श्री होतम सिंह के नेतृत्व में संयुक्त परेड आयोजित की गई।

परेड में 29वीं बटालियन दतिया के प्लाटून कमांडर श्री अजय राय, जिला पुलिस बल क्रमांक-1 के प्लाटून कमांडर श्री अनफासुल हसन, जिला पुलिस बल क्रमांक-2 महिला प्लाटून की प्लाटून कमांडर श्रीमती श्वेता सिकरवार, जिला होमगार्ड के प्लाटून कमांडर श्री शिवराज सिंह बघेल, एनसीसी सीनियर प्लाटून कमांडर भावना कुशवाहा, एनसीसी जूनियर-1 प्लाटून कमांडर श्री आदित्य जौहरिया, एनसीसी जूनियर-2 प्लाटून कमांडर श्री अदनान खान, जिला स्काउट दल के प्लाटून कमांडर श्री विकास अहिरवार, जिला गाइड दल की प्लाटून कमांडर कुमारी प्रतिज्ञा अहिरवार, एमएलबी स्कूल की प्लाटून कमांडर कुमारी आयुषी रजक एवं शौर्य दल की प्लाटून कमांडर कु. दीप्ति रायकवार के नेतृत्व में दलों ने मार्च पास्ट कर क्रमवार मुख्य अतिथि को सलामी दी।

बैंड दल में 29वीं बटालियन दतिया के सहायक उप निरीक्षक श्री पन्नालाल दोहरे, प्रधान आरक्षक श्री लखन लाल तथा 35वीं बटालियन मंडला के प्रधान आरक्षक श्री रिंकू राजौरिया, आरक्षक श्री अजय एवं श्री मंगल सिंह द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री कुशवाह ने सभी टुकड़ियों के परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कुशवाह द्वारा मीसाबंदियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों का फूल-माला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जगाया देशभक्ति का जज्बा, लोकधारा भी बही

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चयनित शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं लोक संस्कृति से ओत-प्रोत आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बड़ी संख्या में उपस्थित जिले के नागरिकों ने करतल ध्वनि के साथ स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ये रहे विजेता

निर्णायक दल द्वारा परेड के शस्त्रधारी दल में एसएएफ बटालियन को प्रथम, जिला पुलिस बल महिला को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल पुरुष को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।

इसी प्रकार निशस्त्र दल में एनसीसी सीनियर विंग, पीजी कॉलेज ने प्रथम, एनसीसी जूनियर विंग, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 ने द्वितीय तथा शौर्य दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में महामाया पब्लिक स्कूल ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय ने द्वितीय तथा एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों एवं ग्राम पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकारबंधु एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों के साथ मंत्री श्री कुशवाह ने लिया सुरुचिपूर्ण भोज का आनंद

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शामिल हुए। उन्होंने शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, हाथीखाना, वार्ड क्रमांक-13 में स्कूली बच्चों के साथ बैठकर विशेष भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
Video 6
Video 7
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत इंदरगढ़ में जनकल्याण शिविर आयोजित

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे तिरंगा अभियान में सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाएं — श्री कुशवाह

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे, क्षेत्र भ्रमण कर सभी अधिकारी लोगों से जनसंवाद करें

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को नगर परिषद इंदरगढ़ परिसर में जनकल्याण शिविर एवं उद्यम संवाद का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री Narayan Singh Kushwah ने सहभागिता करते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनकल्याण शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य शासन और प्रशासन को जन-जन के द्वार तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा व्यापक स्तर पर जनसंवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी क्षेत्रवार भ्रमण कर ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक पहुंचेंगे। शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। भूमि संबंधी मामलों के निराकरण के साथ आंगनवाड़ियों में पोषण आहार की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, विद्यालयों में विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं तथा शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की भी समीक्षा की जाएगी।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रत्येक जनकल्याण शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। यदि किसी पात्र हितग्राही को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो संबंधित अधिकारी को जानकारी देकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया।

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण एवं सब्सिडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी उद्योग स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से आगे आकर इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

उद्यम संवाद में युवाओं को मिली योजनाओं की जानकारी

जनकल्याण शिविर के अंतर्गत आयोजित उद्यम संवाद में उद्योग स्थापना के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने शासन की सहायता से चार लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर मोबाइल दुकान स्थापित करने वाले श्री मनीष कुमार योगी को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। श्री योगी ने अपने उद्यम की जानकारी साझा करते हुए अन्य युवाओं से भी स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।

मंत्री श्री कुशवाह ने स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए श्री प्रिंस सावला को 80 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज युवा स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। इस दौरान पेंशन योजना के अंतर्गत श्री उत्तम कोरी को पेंशन स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।

मंत्री श्री कुशवाह ने विधायक निधि से श्री कुलदीप को लकवा की समस्या के उपचार एवं भरण-पोषण के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से भी उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

तिरंगा यात्रा में सहभागिता का आह्वान

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से तिरंगा यात्रा में सक्रिय सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में स्मरण किया जाता है। यह दिवस हमें देश के विभाजन के दौरान हुई पीड़ा, विस्थापन और अपार मानवीय त्रासदी को याद करने का अवसर देता है। हमें उन सभी लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं संगोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी सभी से सहभागिता का आह्वान किया और कहा कि इंदरगढ़ में भी यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाएगा।

अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ — विधायक श्री अग्रवाल

विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से अंतिम छोर तक लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना अभियान की प्राथमिकता है।

उन्होंने युवाओं से वर्ष 2047 के विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि को भी व्यवसाय के रूप में अपनाकर आधुनिक एवं उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाए।

निर्माणाधीन रेस्ट हाउस का किया निरीक्षण

जनकल्याण शिविर के उपरांत मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने इंदरगढ़ में निर्माणाधीन रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को रेस्ट हाउस का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन घर-घर तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निराकरण कर रहा है तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस दौरान सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेमरवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapardesh nis:value=cmmadhyapardesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
Video 18
Video 19
🇮🇳 दतिया में गूंजा देशभक्ति का जज़्बा, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दतिया शहर के विभिन्न मार्गों से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रभक्ति गीतों से शहर गूंज उठा।

नागरिकों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga2026 nis:value=HarGharTiranga2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tirangayatra nis:value=TirangaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/>
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र की नेतृत्व में ‘उल्लास’ अभिनव प्रयोग के अंतर्गत न्यायिक परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने म्यूजिकल स्टैचू, नींबू रेस, बोरा रेस, लुक अप एंड डाउन, क्ले एक्टिविटी एवं राइम गेम जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं विजेता प्रतिभागियों को 15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय दतिया के न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं उनके बच्चे उपस्थित रहे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=districtcourtdatia nis:value=DistrictCourtDatia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के मंत्री श्री Narayan Singh Kushwah 14 से 15 अगस्त तक जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिले में शुष्क दिवस 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े द्वारा मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 45 की कंडिका 47.1 में शासन द्वारा अधिसूचित अनुसार 15 अगस्त 2026,को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दतिया जिले में पूर्णतः शुष्क दिवस घोषित किया।

उक्त घोषित शुष्क अवधि में दतिया जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों से मदिरा का विक्रय तथा देशी मदिरा भंडारगृह से मदिरा का प्रदाय एवं परिवहन निषिद्ध रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=दतिया nis:value=दतिया nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=datia nis:value=datia nis:enabled=true nis:link/>